Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधविवादित शाक्य एकेडमी में फिर छात्र ने की खुदकुशी , पहले भी...

विवादित शाक्य एकेडमी में फिर छात्र ने की खुदकुशी , पहले भी हो चुकी ऐसी वारदात

विवादों में रहने वाली शाक्य एकेडमी में छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया है। एसओ राजपुर राकेश शाह के मुताबिक शाक्य सेंटर में अध्ययनरत एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली, जिसपर टीम को मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम के मुताबिक सेंटर में कुन्गा तेफिन पुत्र सैन्गपो(25 वर्ष) निवासी शाक्य सेंटर राजपुर देहरादून मूल निवासी नेपाल ने चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और सेंटर में ही अध्ययनरत था। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में माला आत्महत्या का माना जा रहा है।फिलहाल, शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया गया है। मृतक के स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया है। इससे पहले शाक्य में छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया था। इसके बाद एक शिक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय जांच के दौरान पता लगा कि सभी छात्र नेपाल और तिब्बत के हैं, जिनके आधार कार्ड अकादमी के पते पर ही बने हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments