Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनविस्तारा एसरलाइंस अब देहरादून से भी भरेगी उड़ान, शुरू हुई बुकिंग

विस्तारा एसरलाइंस अब देहरादून से भी भरेगी उड़ान, शुरू हुई बुकिंग

देहरादून। विस्तारा एयरलाइंस 29 मार्च से देहरादून-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने शुक्रवार से टिकट बुकिंग शुरू कर दी। रोजाना दून से दिल्ली और दिल्ली से दून के लिए एक-एक फ्लाइट चलेगी।

विस्तारा के चीफ कॉमर्शियल अफसर विनोद कन्नन ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास का किराया 2,499 रुपये होगा। प्रीमियम इकोनॉमी में 4,699 और बिजनेस क्लास में 12,299 रुपये किराया लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए दिल्ली से अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पुणे, रांची, रायपुर और वाराणसी समेत अन्य शहरों के लिए सीधी सेवा उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार 29 मार्च से रोजाना दोपहर डेढ़ बजे फ्लाइट दिल्ली से रवाना होगी और करीब तीन बजे दून पहुंचेगी। वहीं, देहरादून से अपराह्न 3.30 बजे फ्लाइट चलेगी, जो 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments