Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवीकेंड पर नैनीताल और ऋषिकेश के होटल पर्यटकों से पैक, व्यावसायियों के चेहरे...

वीकेंड पर नैनीताल और ऋषिकेश के होटल पर्यटकों से पैक, व्यावसायियों के चेहरे खिले

वीकेंड पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटकों की चहलकदमी दिखी। तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्र सैलानियों से गुलजार रहे। क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी देख स्थानीय पुलिस प्रशासन व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में जुटा रहा। होटल और कैंप भी पर्यटकों से पैक रहे।

कैंपटी की मुख्य झील में मलबा भरने से परेशानी
टिहरी गढ़वाल स्थित पर्यटन स्थल कैंपटी की मुख्य में झील में मलबा भरने से पर्यटक परेशान रहे। शनिवार को 615 पर्यटक पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने 53 लोगों का सत्यापन किया। थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि वाकेंड के चलते कैंपटी में शनिवार को 123 वाहनों से 615 पर्यटक पहुंचे।

इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले 13, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में 16 और एमवी एक्ट के तहत नौ लोगों का चालान किया गया। कैंपटी की मुख्य झील में मलबा आ गया था। इससे पर्यटकों को नहाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर, मसूरी में बिना मास्क घूमने पर 9 और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 60 लोगों का चालान किया गया। इनसे 10500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

होटल व्यवसायियों और कैंप संचालकों के चेहरे खिल गए
शनिवार को क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही होने से व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और कैंप संचालकों के चेहरे खिल गए। होटल और कैंपों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग की। शिवपुरी, तपोवन, घट्टूगाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, रत्तापानी, नैल आदि जगहों पर संचालित कैंप भी सैलानियों ने गुलजार रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments