Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवैश्विक निवेशक सम्मेलन: देहरादून एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी, शिखर सम्मेलन में प्रदर्शनी...

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: देहरादून एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी, शिखर सम्मेलन में प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन

उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

उत्तराखंड में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। वहीं तीन विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद पीएम मोदी पहली बार उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

एफआरआई पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां सबसे पहले शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस वक्त सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद हैं। थोड़ी देर में वह निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

जोन-ए में 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था
जोन-ए में मुख्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उद्योगपतियों के लिए सोफे लगाए गए हैं। उनसे करीब 50 मीटर की दूरी पर एक बड़ा स्टेज बनाया गया है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेशक सम्मेलन का आगाज करेंगे। जोन-ए में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments