Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनशताब्दी एक्सप्रेस सात महिने बाद आज आएगी देहरादून

शताब्दी एक्सप्रेस सात महिने बाद आज आएगी देहरादून

देहरादून। कोरोना संक्रमण के चलते रोकी गई अन्य ट्रेनों की तरह नई दिल्ली से आने वाली वीआईपी शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग सात महीने बाद दून आएगी। आज ही शाम को शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के अनुसार नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

रेलवे ने पिछले दिनों 15 अक्तूबर से नई दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दी थी। गुरुवार को यह ट्रेन दोपहर 12.50 बजे दून पहुंचेगी और शाम को चार बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इसके अलावा मुरादाबाद रेल मंडल ने लिंक एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, इंदौरी एक्सप्रेस और उज्जैनी एक्सप्रेस को भी दीवाली व छठ पर्व को देखते हुए संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
इनका संचालन 31 अक्तूबर से पहले कभी भी शुरू होने की संभावना है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments