Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशपथ ग्रहण समारोह में नहीं दिया गया विपक्ष को न्योता

शपथ ग्रहण समारोह में नहीं दिया गया विपक्ष को न्योता

देहरादून। शपथ ग्रहण समारोह से कांग्रेस समेत विपक्षी दल नदारद रहे। राजभवन में हुए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में सत्तापक्ष ने विपक्ष को बुलाने की जरूरत महसूस नहीं की। समारोह में न तो विपक्ष के विधायक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अथवा अन्य नेता दिखाई दिए। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन की ओर से न्योता दिया गया। इसकी रूपरेखा मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन ने तैयार की, लेकिन समारोह के लिए विपक्ष को न्योता नहीं दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विपक्ष को न्योता नहीं दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार का अच्छी परंपराओं के निर्वहन से भरोसा उठ चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments