Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद जवान राजेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा दून

शहीद जवान राजेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा दून

देहरादून। 11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद जवान राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज दून पहुंचेगा। शहीद का पार्थिव शरीर फिलहाल श्रीनगर के बेस अस्पताल में रखा गया है। बुधवार को श्रीनगर से विमान से पार्थिव शरीर को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से दून लाया जाएगा।

अंबीवाला निवासी हवलदार राजेद्र सिंह नेगी आठ जनवरी को कश्मीर के गुलमर्ग में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हो गए थे। सेना ने उन्हें शहीद भी घोषित कर दिया था। आठ माह बाद उनका शव जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बरामद किया। जिसके बाद से उनका शरीर सेना के श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में रखा गया है। आठ माह तक बर्फ में रहने के बाद उनका पार्थिव शरीर खराब होने लगा था। जिसके कारण इसे कैमिकल ट्रीटमेंट के बाद यहां भेजा जाएगा। स्वजनों ने बताया कि पहले उनकी यूनिट से मंगलवार को पार्थिव शरीर दून पहुंचने की सूचना मिली थी, लेकिन अब बुधवार तक इसके पहुंचने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments