Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि, यादों...

शहीद मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर मंत्री जोशी ने श्रृद्धांजलि, यादों को संजोए रखने की अपील

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी मनोज राणा की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। माला चढ़ाकर वीर को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मंत्री ने मनोज राणा के बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि बलिदानी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। उनका सम्मान और उनकी यादों को संजोए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।

सैन्य धाम का हो रहा है निर्माण
इसके साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है और देश को जब-जब जरूरत पड़ी उत्तराखंड के वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी याद संजोए रखने के लिए गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैन्य धाम बनकर तैयार होगा, तो जैसे चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं, उसी तरह सैन्य धाम को देखने भी आएंगे।

बलिदानी का परिवार रहा मौजूद
इस दौरान बलिदानी की मां उषा राणा, बहन पिंकी राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, गोरखली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म बहादुर थापा, पार्षद मंजीत रावत, दीपक अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, विशाल कुल्हान, रोशनबाला थापा आदि उपस्थित रहे।

कुपवाड़ा आतंकी हमले में हुए थे शहीद
राजपुर निवासी बलिदानी मनोज राणा 2/4 गोरखा राइफल में तैनात थे और वर्ष 2013 में एक आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में बलिदान हुए थे। उनके बलिदान के लिए पूरा देश उनका कृतज्ञ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments