Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद राकेश डोभाल   के आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी देगी उत्तराखंड...

शहीद राकेश डोभाल   के आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी देगी उत्तराखंड सरकार

हाल ही कश्मीर में शहीद हुये  ऋषिकेश के बीएसफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के परिजनों के लिये उत्तराखंड सरकार ने मदद का भरोषा दिया है और उनके आश्रितों को हर सम्भव मदद की बात कही है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को बारामूला में शहीद हुए बी.एस.एफ. के सब-इंस्पेक्टर स्व0 राकेश डोभाल के गंगानगर, ऋषिकेश स्थित आवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ खडी है। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर स्व0 राकेश डोभाल के आश्रित को शैक्षिक योग्यता के आधार पर राज्य सरकार की सेवा में सेवायोजित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments