Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधशादी से इनकार करने पर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल की...

शादी से इनकार करने पर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल की युवती की आपत्तिजनक फोटो

देहरादून। युवती के शादी से मना करने पर दोस्त ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस बात का पता जब युवती को चला तो उसने कड़ा एतराज जताया, जिसपर युवक ने कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करती है तो उस पर तेजाब फेंक देगा। फिर उससे कोई शादी नहीं करेगा। मामले में युवती की तहरीर पर राजपुर पुलिस ने बिजनौर के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

राजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि वर्ष 2018 में हरियाणा में नौकरी करती थी। यहां पर वर्ष 2019 में उसकी इंस्टाग्राम के जरिए अनिरूद्ध राणा निवासी ग्राम पुरैनी तहसील नगीना बिजनौर से बात हुई, जो धीरे-धारे दोस्ती में बदल गई। अगस्त 2019 में अनिरुद्ध ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर युवती ने कहा कि इसके लिए अभी वह मानसिक रूप से तैयार नही है। यह भी कहा कि इस रिलेशन के बारे में अपने घर वालों को अभी कुछ नहीं बताया है, जब घर वालों को राजी कर लेगी तभी शादी हो सकेगी।

इस बीच अनिरुद्ध ने अपने पिता से भी बात कराई, जिसके बाद एक दिन उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बीती दो फरवरी को अनिरुद्ध ने छोटी से बात पर उसकी पिटाई कर दी। यह आए दिन की बात हो गई तो वह उससे दूरी बनाने लगी। मार्च महीने में एक दिन अनिरुद्ध का फोन हाथ लगा तो पाया कि उसमें उसकी कई अंतरंग तस्वीरें और वीडियो हैं। इसे डिलीट करने की कोशिश की तो उसने फोन छीन लिया। इसके बाद उसने यह सब सोशल मीडिया पर डाल दिया। साथ ही उसका नंबर दोस्तों को भी दे दिया जो उसके पास फोन कर आपत्तिजनक बातें करने लगे।

इतना ही नहीं मां और बहन का नंबर भी एक अश्लील वेबसाइट पर डाल दिया। साथ उसकी बहन के साथ दुष्कर्म की धमकी देने लगा। उसने कहा कि उस पर तेजाब फेंक कर चेहरा खराब कर देगा। युवती की ओर से घटना को लेकर सभी साक्ष्य पुलिस को दे दिए गए हैं। अनिरुद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments