Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार, सीएम का जताया आभार

शाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार, सीएम का जताया आभार

देहरादून उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दून उधोग व्यापार मंडल की मांग पर सहमति जताते हुए  बाजार शाम 5 बजे तक खोलने पर मंजूरी दे दी है वही दून उधोग व्यापार मंडल ने सीएम का आभार जताया है।
कई दिनों से दून उद्योग व्यापार मण्डल कोरोना की स्थति को सामान्य होने के पश्चात बार-बार सरकार से बाजारौं को खोलने हेतु अनुरोध कर रहा था।
पर व्यापारियौं के अनुरोध को सरकार व सरकार के नुमाईंदो द्वारा कई बार अनसुना किया गया। जिसको लेकर व्यापारियौं में भारी रोष व्याप्त था। जिसके पश्चात कई बार वर्चूअल बैठकों को कर व्यापार मण्डल की लगभग 100 से भी ज्यादा ईकाईयौं के प्रधान /उपप्रधानौं व कार्यकारीणी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियौं के समक्ष रोष भी व्यक्त किया। साथ ही सरकार प्रशासन द्वारा जब भी कोई SOP जारी की जाती थी तो उसमें व्यापारियौं की सलाह को नजरअंदाज कर दिया जाता था। इसका परिणाम् यह हुआ कि व्यपारियों द्वारा कोविड के नियमों को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन भी किये गए। व्यापार मण्डल मीडिया विभाग ने हर्ष के साथ बताया दून उद्योग व्यापार मण्डल की समस्यऔं को देखते हुए मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जी ने मा0 मंत्रीगणों से सलाह कर बाजारौं को सप्ताह में तीन दिन खोलने पर अपनी सहमति दी है।
इस निर्णय के पश्चात दून उद्योग व्यापार मण्डल के संरक्षक  अनिल गोयल जी नई इस निर्णय को करने पर  मुख्यमंत्री जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी का भी आभार व्यक्त किया है उन्हौंने कहा कि व्यापारी समाज को इस वक्त सरकार के साथ की जरूरत थी वो सरकार ने करके दिखाया है उन्हौंने यह भी कहा कि सरकार के इस एतिहासिक निर्णय से व्यापारियौं को निश्चित तौर पर राहत मिलेगी।
दून उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष  विपिन नागलिया जी ने सर्वप्रथम   मुख्यमंत्री जी व  मंत्री  गणेश जोशी जी का भी धन्यवाद किया जिन्हौंने व्यापारियौं की चिन्ता को समझा व बाजार को खुलवाने में सहयोग किया उन्हौंने यह भी कहा कि सरकार को व्यापारियौं के साथ हमेशा तालमेल बनाकर ही चलना चाहिए।
दून उद्योग व्यापार मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष जी ने इस निर्णय का स्वागत कर  मुख्यमंत्री जी , कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल जी मा0 कैबिनेट मंत्री श गणेश जोशी जी का आभार व्यक्त कर कहा कि यह सम्पूर्ण व्यापारी समाज के संघर्ष त्याग बलिदान की जीत है।  साथ ही इस निर्णय का श्रेय दून उद्योग व्यापार मंडल की इकाईयो को जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments