Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशिक्षकों को छुट्टी को लेकर तकरार

शिक्षकों को छुट्टी को लेकर तकरार

शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश को लेकर अभी भी रार बरकरार है जहां शिक्षक शीतकालीन अवकाश को लेकर शिक्षा मंत्री व आला अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री भी महज आश्वासन देकर ही शिक्षकों से अभी काम करने की अपील कर रहे हैं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के अनुसार शिक्षकों की छुट्टी उनका हक है वो उन्हें मिलना भी चाहिए लेकिन कोविड-19 की वजह सेेेे स्कूल लंबे समय से नहीं खुले है जिसकी वजह से छात्रों को पढ़ाई नहीं हो पाई है ऐसे में अब छुट्टी देना मुश्किल है और यह अध्यापकों को भी समझना चाहिए । छुट्टी ना करने का जो आदेश हुआ है वह किसी हद तक ठीक है लेकिन इसमें अगर कहीं किसी इलाके में बर्फबारी या सर्दी ज्यादा होती है तो वहां के जिलाधिकारी परिस्थितियों के अनुसार छुट्टियां कर सकते हैं हालांकि इस मसले में अभी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि वह अभी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते उनसे वार्ता नहीं हो कर पाए है जिसके चलते अभी तक निर्णय नहीं हो सका है । वहीं शिक्षक नेता भी छुट्टी को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments