Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशिक्षा विभाग के अफसरों के लिए राहत भरी खबर , मिलेगा प्रमोशन

शिक्षा विभाग के अफसरों के लिए राहत भरी खबर , मिलेगा प्रमोशन

लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग के अफसरों के लिए नए साल में राहत की खबर है। इस साल विभाग में अफसरों के बंपर प्रमोशन होने जा रहे हैं। 11 उप शिक्षा अधिकारियों के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए शिक्षा मंत्री अनुमोदन कर चुके हैं। जबकि उप निदेशक से अपर निदेशक स्तर तक के अधिकारियों के प्रमोशन के लिए शिक्षा महानिदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा विभाग में अधिकारियों के लंबे समय से प्रमोशन लटके हुए हैं। यही वजह है कि अधिकतर खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, मुख्य शिक्षा अधिकारियों, उप निदेशक, अपर निदेशक के पदों पर प्रभारी अधिकारी कार्यरत हैं। प्रमोशन के लिए जून वर्ष 2019 से डीपीसी न होने से विभागीय अधिकारियों में इसे लेकर नाराजगी थी।शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक उप शिक्षा अधिकारी से खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए विभाग की ओर से 11 अधिकारियों के लिए अनुमोदन मांगा गया था। जिस पर अनुमोदन कर दिया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों के भी शीघ्र प्रमोशन के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा महानिदेशालय में अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल के मुताबिक महानिदेशालय की ओर से 31 उप शिक्षा अधिकारियों के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रमोशन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा अपर निदेशक के पद पर नौ, संयुक्त निदेशक के 11, उप निदेशक के पद पर 18 अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के सबसे अधिक 35 पद हैं खाली शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के सबसे अधिक पद 35 पद खाली हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन पदों पर अधिकारी न होने से प्रभारी अधिकारियों को बैठाया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments