Tuesday, March 10, 2026
Homeदेहरादूनशिमला बाईपास में पुल का पैराफिट तोड़ते हुए नीचे गिरा ट्रक

शिमला बाईपास में पुल का पैराफिट तोड़ते हुए नीचे गिरा ट्रक

देहरादून। देहरादून के शिमला बाईपास में गुरुवार को एक ट्रक पुल का पैराफिट तोड़ते हुए नीचे गिरा गया। ट्रक में रेत भरी हुई थी।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ट्रक शिमला बाईपास से आईएसबीटी की तरफ आ रहा था।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मय टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंच कर टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक में चालक सहित 4 लोग मौजूद थे। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।

इस दौरान बिजली के दो पोल भी गिर गए। जिससे आपपास के क्षेत्र में बिजली भी गुल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments