Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशीशमबाड़ा प्लांट जाने से रोके सफाई वाहन, चरमराई व्यवस्था

शीशमबाड़ा प्लांट जाने से रोके सफाई वाहन, चरमराई व्यवस्था

देहरादून। सेलाकुई के शीशमबाड़ा स्थित साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने शनिवार सुबह नगर निगम के सफाई वाहनों को प्लांट परिसर में जाने से रोक दिया। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि प्लांट परिसर में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। कूड़े का निस्तारण ठीक से नहीं किया जा रहे हैं। वहीं मजबुरन निगम को कूड़ा कारगी में डंप करवाना पड़ा। यदि जल्द समस्या हल नहीं हुई तो यहां आसपास रहने वाले लोगों के लिए फिर से मुश्किल खड़ी हो जाएगी। पहले ही कारगी डंपिंग साइट के आसपास नदी नालों का सिल्ट डंप करने का लोग विरोध कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त मनुज गोयल ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ अविनाश खन्ना को गौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से बातचीत कर धरना प्रदर्शन समाप्त करने और वाहनों को प्लांट में जाने की अपील की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments