Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसंगठन का हौसला बढ़ाने आज देहरादून पहुंचेंगे आप नेता और दिल्ली के...

संगठन का हौसला बढ़ाने आज देहरादून पहुंचेंगे आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

देहरादून। उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी आम आदमी पार्टी प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधने की रणनीति बनाकर चल रही है। उसका मंसूबा भाजपा को भाजपा के ही पारंपरिक अस्त्रों से चुनौती देने का है। आप की चाल-ढाल बता रही है कि वह राज्य में हिंदुत्व कार्ड, पूर्व सैनिकों और बूथ स्तर तक मतदाताओं में पैठ बनाने का प्रयास कर रही है।

यही वजह है कि आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तर्ज पर उत्तराखंड में आने से पहले कुंभ नगरी हरिद्वार में साधु संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सिसोदिया कुमाऊं दौरे में कैंचीधाम स्थित विश्व प्रसिद्ध नीम करोली बाबा के दर पर माथा टेकने गए थे। 

अब शनिवार को सिसोदिया देहरादून पहुंचेंगे। उनका यह दौरा बेशक छोटा है। लेकिन इस दो दिन के दौरे में वह उत्तराखंड का राजनीतिक मिजाज पता लगाने की कोशिश करेंगे। उनके इस दौरे पर तीसरी धारा की राजनीति करने वालों की भी नजर है। सबसे ज्यादा जिज्ञासा इस बात को जानने की है कि मनीष के इस दौरे में आखिर वे कौन चेहरे होंगे जो आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। बहरहाल, आप ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन सियासी हलकों में चर्चाएं कम नहीं हैं।
 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments