Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसंघ प्रमुख मोहन भागवत आज हरिद्वार में, पूर्णानंद आश्रम में की श्री...

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज हरिद्वार में, पूर्णानंद आश्रम में की श्री गुरु चरण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

ऋषिकेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंंचे और श्री पूर्णानंद आश्रम के 68वें वेदांत सम्मेलन में भाग लिया। उन्‍होंने कनखल स्थित श्री पूर्णानंद आश्रम कृष्ण निवास में श्री गुरु चरण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद मोहन भागवत ने श्रीगुरु मंदिर का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान संघ प्रमुख की सभी प्रमुख संत महात्माओं के साथ एकांत में वार्ता होगी। मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महानिर्वाणी के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज सहित बड़ी संख्या में प्रमुख संत महात्मा मौजूद हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments