Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसंयुक्त किसान मोर्चा ने किया भाजपा को हराने का एलान, गरमाई उत्तराखंड...

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भाजपा को हराने का एलान, गरमाई उत्तराखंड की सियासत

किसानों का आंदोलन विधानसभा चुनाव की सियासत को गरमा सकता है। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को हराने का एलान किया है। विधानसभा में वोटों की चोट करने की उसकी घोषणा से उत्तराखंड की सियासत में हलचल है।

कांग्रेस ने जहां मोर्चा के एलान को हाथों हाथ लिया है तो वहीं भाजपा रक्षात्मक नजर आ रही है। पार्टी का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों की दोगुनी आय के लिए अब तक जो किया है, उसके हिसाब से पार्टी को यूपी और उत्तराखंड विस चुनाव में पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

तीन मैदानी जिलों में 25 सीटों पर असर
सियासी जानकारों के मुताबिक किसान आंदोलन 25 विधानसभा सीटों पर असर डाल सकता है। बेशक अभी तक उत्तराखंड में किसान आंदोलन का असर पर्वतीय जिलों में नहीं है, लेकिन मैदान और तराई वाले हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में आंदोलन का कुछ-कुछ असर है। हरिद्वार जिले में शहर को छोड़कर बाकी सभी सीटें किसान बहुल हैं। ऐसी देहरादून में चार, ऊधमसिंह नगर में नौ व नैनीताल में तीन सीटें हैं।

हरिद्वार:  11 सीटें हैं, जिनमें से आठ भाजपा के कब्जे में हैं। इनमें हरिद्वार शहर को छोड़कर बाकी सभी सीटें किसान बहुल हैं।
देहरादून : 10 सीटें हैं, इनमें से ऋषिकेश, डोईवाला, सहसपुर और विकासनगर विधानसभा किसान बहुल है।
ऊधमसिंहनगर : जिले की सभी विधानसभा सीटें किसान बहुल है।
नैनीताल : लालकुआं, हल्द्वानी और कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्रों में किसानों का प्रभाव है।

तीन जिलों में किसानों की संख्या

देहरादून में                60,373
हरिद्वार में                  87,950
ऊधमसिंह नगर में       94,677
प्रदेश में कुल किसान : 19,45,674
स्रोत: अर्थ एवं संख्या विभाग

मैं खुद किसान हूं, लेकिन कुछ लोग किसानों को वोट मानकर काम कर रहे हैं। हम किसानों को अंग मानकर काम कर रहे हैं।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

सरकार पूछ रही है कि कोई कमी है तो बताएं। किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चिंतित हैं, किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
– अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री

कांग्रेस किसानों की मांगों का समर्थन करती है। पार्टी किसानों के मुद्दे उठाती रही है। केंद्र ने जो कानून पास किए हैं, उसका हम पहले भी विरोध कर रहे थे और आज भी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस किसानों के बीच जा रही है। विधानसभा चुनाव में किसान भाजपा को कड़ा जवाब देंगे।
– गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में कई निर्णय लिए। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भाजपा पूरी तरह से संकल्पबद्ध है। हमें किसानों का पूरा आशीर्वाद मिला है, आगे भी पूरा आशीर्वाद मिलेगा। केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों के हित में हैं।
– मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments