Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनसंविधान दिवस पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ किया प्रस्तावना का...

संविधान दिवस पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ किया प्रस्तावना का पाठ, प्रस्तावना पट पर किए हस्ताक्षर

देहरादून। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अगुवाई में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम में सहभागी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रस्तावना पट पर अपने हस्ताक्षर कर संविधान के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दीपक कुमार, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, नवनीत पांडेय, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव (मुख्य सचिव) एम.एल. उनियाल, वरिष्ठ निजी सचिव जी.सी. लोहानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक भावना को पुनर्स्मरण कराना तथा शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments