Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की एक झलक को लोग बेकरार, आज...

सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की एक झलक को लोग बेकरार, आज देहरादून पहुंचेगी इंडिया लीजेंड्स

देहरादून : क्रिकेट की दुनिया के धुरंधर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह पहली बार उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में चौकों-छक्‍कों की बरसात करने वाले हैं। देहरादून के लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही सीरीज

रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज 21 सितंबर से देहरादून में शुरू हो रही है। 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। जिसे लेकर आज मंगलवार को सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह सहित भारत की क्रिकेट की दुनिया के बड़े सितारे पहुंचेंगे। इंडिया लीजेंड्स की टीम आज देहरादून पहुंच जाएगी।

क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक
राजधानी देहरादून में होने जा रहे क्रिकेट मैच को लेकर प्रदेशवासी उत्सुक हैं। वहीं मैच के लिए सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर से चार देशों के 113 सदस्य देहरादून पहुंच गए हैं।

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी सदस्य राजधानी देहरादून के विभिन्न होटलों के लिए बसों एवं अन्य वाहनों से रवाना हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments