Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी और पुलिस में झड़प, कार्यकर्ता...

सचिवालय कूच के दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी और पुलिस में झड़प, कार्यकर्ता हुए चोटिल

बेरोजगारी भत्ता, रोजगार समेत विभिन्न मामलों को लेकर सचिवालय कूच कर रहे राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच को निकले। सचिवालय से कुछ पहले सुभाष रोड पर पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर ही रोक लिया।

अफरातफरी की स्थिति
इससे पहले बैरिकेडिंग पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी भोजन माताओं को भी रोका हुआ था। जो वहीं धरने पर बैठी हुई थीं। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक
कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग से आगे जाने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक होने लगी। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकार दी। इस दौरान एक महिला दरोगा ने पार्टी के एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा।

घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोटिल
अधिकारियों के रोकने के बाद भी महिला दरोगा कुछ देर तक इस कार्यकर्ता को पीटती रही। इससे दूसरे कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में सात-आठ लोग चोटिल हुए हैं। जिनमें से कुछ लहूलुहान भी हुए हैं। फिलहाल मौके पर अफरातफरी की स्थिति है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments