देहरादून। नगर निगम के पार्षदों ने नगर आयुक्त से वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने और खाली पोलों के लिए नई लाइटें उपलब्ध करवाने की मांग की है। पार्षद स्वाति डोभाल ने कहा कि लाइटें ठीक नहीं हो पाने से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम में लोग शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो पा रही। उनका कहना है कि अनुबंधित कम्पनी लाइटों की मरम्मत नहीं करवा पा रही। निगम के स्तर से कई बार चेतावनी के बावजूद व्यवस्था नहीं सुधर पा रही।
सट्रीट लाइटें ठीक करवाए नगर निगम
RELATED ARTICLES

