Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसतपाल महाराज और उनकी पत्नी अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज

सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत को एम्‍स ऋषिकेश से डिस्चार्ज कर दिया है। उन्‍हें होम क्‍वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि 31 मई को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्‍हें एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले उनकी पत्नी अमृता रावत कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थी, जिसके बाद उनके सैंपल लिए गए थे। उन्‍हें भी एम्‍स में भर्ती कर लिया गया था। आज शाम करीब पांच बजे सतपाल महाराज और उनकी पत्नी को एम्‍स ऋषिकेश से डिस्‍चार्ज कर दिया गया है। सतपाल महाराज के परिजन और स्टाफ पहले ही एम्‍स से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments