Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना है बजट; देश की अर्थव्यवस्था...

सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बना है बजट; देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगा आगे: सीएम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आम बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस बजट के मुख्य रूप से 6 पिलर हैं। कोरोना काल में ऐसा बजट दिया गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा। इसे सभी वर्गों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि ये बजट पूरे देश की आकांक्षाओं और लोगों की सोच के अनुरूप बनाया गया है। केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए भारत को लेकर जो सोच है वह इस बजट में दिखती है। आत्मनिर्भर भारत का जो सपना प्रधानमंत्री का है, उसकी आधारशिला को ये बजट मजबूत करता है। 

सीएम रावत ने आगे कहा कि इस बजट में कई नई योजनाओं की शुरुआत की गई है। किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य रखा गया है, वह इस बात को साफ करता है कि सरकार किसानों के साथ है। मोदी सरकार ने किसान और कृषि सुधारों को लेकर जो वायदे किए थे, जो काम किये हैं उसकी झलक भी बजट में दिखती है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments