Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसम्मान परिषद का गठन न करने से गुस्साए आंदोलनकारियों ने किया विधानसभा कूच

सम्मान परिषद का गठन न करने से गुस्साए आंदोलनकारियों ने किया विधानसभा कूच

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर से आंदोलनकारी सम्मान परिषद का गठन न करने से गुस्साए आंदोलनकारियों ने विधानसभा सत्र के तीसरे दिन विधानसभा कूच किया। 

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि इस साल स्थापना दिवस के मौके पर भी सरकार की ओर से आंदोलनकारियों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई।

जोशी ने कहा कि इससे आंदोलनकारी आक्रोशित हैं। बुधवार को आंदोलनकारी नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद रविंद्र रावत के शहीद स्थल पर एकत्र हुए।

शहीद स्थल से आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा कूच के लिए बढ़े।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments