Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाबालिग को पढ़ाने के बहाने घर में...

सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य ने नाबालिग को पढ़ाने के बहाने घर में घुसकर की छेड़छाड़, फरार

देहरादून में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगली झाझरा के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने परिचित के घर जाकर उनकी लड़की से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़ित परिवार झाझरा इलाके में रहता है।

प्रधानाचार्य शिव कुमार तोमर 15 वर्षीय किशोरी के पिता को जानता था और समय-समय पर पढ़ाई में मदद भी करता रहा। लेकिन आरोप है कि बुधवार देर शाम वह किशोरी के घर तब पहुंचा, जब वह अकेली थी। इसके बाद वह किशोरी को छत पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर की। बाद में किशोरी नीचे आई और पिता को इसकी जानकारी दी।

उसने कहा कि टीचर ने छेड़छाड़ करते हुए उसे गलत तरीके से छुआ, यह कहकर वह रोने लगी। इसके बाद पिता ने आरोपी के खिलाफ देर रात प्रेमनगर थाने में तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

परिवार ने जिसे समझा मददगार वही लड़की से छेड़छाड़ में फरार
पंद्रह वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ में आरोपी प्रधानाचार्य फरार है। उसकी तलाश में प्रेमनगर पुलिस दबिश दे रही है, पर अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को बचपन से पढ़ाया है। लड़की के पिता की आमदनी कम है। इसलिए आरोपी ने लड़की की पढ़ाई में कई बार मदद की। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें पहले कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि आरोपी इस तरह की शर्मनाक हरकत कर सकता है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि फरार आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया है। पुलिस ने उसके घर के साथ करीबी लोगों के यहां जाकर पता लगाने की कोशिश की, पर कोई सुराग नहीं लगा।

दो साल बाद रिटायरमेंट
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रधानाचार्य का रिटायरमेंट करीब दो साल बाद होना है। उधर, प्रेमनगर थाने में तैनात महिला दारोगा स्वाति चमोली को इस मामले की जांच सौंपी गई है। लड़की के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब जल्द ही अदालत में पुलिस बयान दर्ज कराएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments