Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार ईमानदारी के साथ कर रही अपना कामः सीएम रावत

सरकार ईमानदारी के साथ कर रही अपना कामः सीएम रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ईमानदारी के साथ अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2017 के चुनाव में जनता से किए 85 फीसद वादों को पूरा किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार लगातार कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में 5 पीसीएस के अलावा दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। औद्योगिक व किसी के क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उक्‍त बातें माजरी ग्रांट मंडल के बुल्लावाला गांव में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के दौरान कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments