Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खोलेंगी मोर्च, अगली कैबिनेट का इंतजार

सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खोलेंगी मोर्च, अगली कैबिनेट का इंतजार

मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगली कैबिनेट बैठक में सरकार के रुख का इंतजार कर रही हैं। सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सेविका कर्मचारी यूनियन सहित सात संगठनों ने 12 अक्तूबर तक मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाए जाने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस बाबत यूनियन की कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत व जानकी चौहान ने पत्र निदेशक को सौंपा है। लक्ष्मी पंत ने बताया कि पूर्व में मंत्री के साथ हुई बैठक में उनकी ओर से मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने की बात कही गई थी। अब उन्हें कैबिनेट बैठक का इंतजार है। दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने कुछ जगहों पर कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। इसके चलते कई जगहों पर राशन वितरण ठप है।

कैबिनेट मंत्री से हमारी वार्ता हुई है। कैबिनेट बैठक में हमारी मांगें रखने का आश्वासन मिला है। कैबिनेट मंत्री ने हमसे समय मांगा है और हम इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। हम 12 अक्तूबर तक इंतजार कर रहे हैं। अगर फिर भी हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी संगठन एकजुट होकर कार्य बहिष्कार करेंगे। हमारे हित में फैसला नहीं लिया गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे।
– ज्योतिका पांडे, जिला अध्यक्ष, सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सेविका कर्मचारी यूनियन

कैबिनेट मंत्री की ओर से हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। मामला आश्वासन से आगे बढ़ा ही नहीं। इसलिए कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। सरकार का रुख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अन्यथा इतने समय से हमारे हित में फैसला लिया जाता। अब हमारे पास कार्य बहिष्कार ही एकमात्र तरीका है।
– रेखा नेगी, प्रदेश अध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments