Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसरस मेले में खरीदारी के साथ जौनसारी गानों में खूब थिरके लोग

सरस मेले में खरीदारी के साथ जौनसारी गानों में खूब थिरके लोग

देहरादून। सरस मेले के नवे दिन दिन भी लोगों का खूब उत्साह दिखा और लोगो ने दियों और कश्मीरी अखरोटो की खूब खरीदारी की। वही आज सांस्कृतिक संध्या में  जौनसारी सिंगर रेशमा शाह के गानों मैं लोग खूब झूमें।

जौनसारी सिंगर रेशमा शाह ने सब से पहले पांडवाड़ी जागरण ,ले भुजी, जाला चूड़ा, टिक्लू मामा, बुमली, देवर का बाजारलोक गायक अंकित सेमवाल अपनी समस्त टीम के साथ अपने गीत प्रस्तुत करे।

वहीं मुंबई से आए भजन सम्राट ॐ प्रकाश द्वारा पहले गणेश वंदना से शुरुवात की गई और फिर बज ले हरि का नाम प्राणी, हनुमान भजन, राम भजन, शिव भजन गए, सरस मेले में सीडीओ सुश्री झरना कमठान परियोजना निदेशक  आरती तिवारी एवं डीडीओ  सुशील मोहन डोभाल और सरस मेले में कार्य कर रहे कार्मिक उपस्थित रहे।

उत्तराखंड से सम्मानित समूह की सूची

मीनाक्षी सहायता समूह चकराता देहरादून आरोग्य सहायता समूह तारीखेत अल्मोड़ा जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह बागेश्वर मां दुर्गा समूह पोखरी चमोली पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह लोहाघाट चंपावत सीताराम स्वयं सहायता समूह खानपुर हरिद्वार कालका स्वयं सहायता समूह हल्द्वानी नैनीताल आयूष स्वयं सहायता समूह पौडी अरसुम स्वयं सहायता समूह मुंसयारी पिथौरागढ़ मद्महेश्वर उखीमठ रुद्रप्रयाग विकास स्वयं सहायता समूह टिहरी गढ़वाल सत्यम शिवम स्वयं सहायता समूह सितारगंज उधम सिंह नगर काशी विश्वनाथ समूह भटवारी उत्तरकाशी. लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह गुजरात ठंडी जासन सहायता समूह पश्चिम बंगाल मधु मिशन सहायता समूह पांडिचेरी कोहिनूर संसार का समूह त्रिपुरा सप्लाई संसद का समूह पंजाब जय मां संस्था समूह उत्तर प्रदेश उपासना संस्था समूह केरल उज्जवला स्वयं सहायता समूह महाराष्ट्र सन सुखी संसार का समूह मेघालय  राम स्वयं सहायता समूह हरियाणा सायापात्री सहायता समूह सिक्किम वैष्णवी सहायता समूह राजस्थान दवीयनखासा समूह आंध्र प्रदेश नहमत स्वयं सहायता समूह बिहार शंकर सहायता समूह छत्तीसगढ़ कृष्णा स्वयं सहायता समूह कर्नाटक

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments