Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसर्दी की रातों में चोर हुए चौकन्ने, पुलिस सुस्त

सर्दी की रातों में चोर हुए चौकन्ने, पुलिस सुस्त

ऋषिकेश: सर्दियों के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। तीर्थनगरी में रात को कड़ाके की ठंड के बीच शातिर चोर सक्रिय हो गए हैं। पिछले पांच दिनों के दौरान चोरों ने तीन चारियां की हैं। पुलिस गश्ती टीम की सुस्ती के चलते चोर महकमे को लगातार चुनौती दे रहे हैं।

तीर्थनगरी में रात को जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ी रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री तक पहुंच रहा है। चोरों ने अब सर्द मौसम का फायदा उठाना शुरू कर दिया। पिछले पांच दिनों के दौरान ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी हुई है। पहली चोरी की घटना 12 दिसंबर को आदर्श नगर में हुई थी। हालांकि पुलिस चारों को पकड़ने में सफल रही।

चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में
वहीं बुधवार को चोरों ने एक ही दिन में दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी साफ कर दी। चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में है। स्थानीय लोग पुलिस से शहर और देहात के अंदरूनी क्षेत्रों में गश्त शुरू करने की मांग कर रहे हैं। असल में पुलिस की गश्ती टीम रात को मुख्य मार्गों और आसपास ही गश्त करती है। ऐसे में गलियों, मोहल्लों और गांवों में चोर बेखौफ होकर घूमते हैं। वहीं पुलिस चोरी की घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय होती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments