Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसर, नेताओं के विवाद सुलझाइये, अनुशासन को कीजिए सख्त

सर, नेताओं के विवाद सुलझाइये, अनुशासन को कीजिए सख्त

देहरादून। सर, पार्टी के बड़े नेताओं के विवाद सुलझवाये। सख्त अनुशासन लागू करिए। जब तक अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बात बनने वाली नहीं है। हो सके तो पूरे संगठन के लिए सेवादल की ट्रेनिंग को भी अनिवार्य किया जाए।

पार्टी के मनभेदों की पड़ताल के लिए देहरादून आए केंद्रीय पर्यवेक्षक पूनिया सोमवार को फ्रंटल संगठनों से रूबरू हुए तो करीब करीब सीभी का यह दर्द सामने आया। कांग्रेस भवन में बंद कमरे में पूनिया ने बारी बारी से विभिन्न फ्रंटल संबठन, प्रकोष्ठ और विभाग के पदाधिकारियों से बातचीत की। सूत्रों के अनुसार यूूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर ने संगठन में जवाबदेही तय किए जाने की पैरवी की। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आने वाले चुनावों की तैयारियों पर भी विचार रखे। साथ ही सभी नेताओं के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रयास करने का सुझाव दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments