Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसांसद अजय भट्ट देंगे दूरस्थ गावों को सड़क के रूप में...

सांसद अजय भट्ट देंगे दूरस्थ गावों को सड़क के रूप में दिवाली तोहफा

भीमताल ओखलकांडा, नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कें दूरस्थ बसे गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य करेंगी।नैनीताल सांसद अजय भट्ट दिवाली तोहफे के रूप में सड़क से महरूम इन दूरस्त गावों को सड़क देने जा रहे हैं।
प्रथम फेज निर्माण कार्य के लिए ढोलीगांव से कैड़ागांव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 518.13लाख रूपये है और इसकी अनुमानित लंबाई 8.625 किलोमीटर है।

दूसरी सड़क मोरनौला भीड़ापानी मोटर मार्ग किमी 8 से थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 405.88 लाख है तथा अनुमानित लंबाई 8.50 किमी है। तीसरी सड़क अमजड से सुवाकोट पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य है जिसकी अनुमानित लागत 382.30लाख तथा अनुमानित लंबाई 7 किलोमीटर है, चौथी सड़क देवली धार से सुई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 397.78 लाख है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में बसे हुए ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जुड़ने पर बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि गाॅवों के सड़क मार्ग से जुड़ने से जहाॅ आवागमन में आसानी होगी वहीं कृषि उपज के साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विकास कार्य बाधित न हो इसके चलते इन सभी मोटर मार्गो का शिलान्यास कार्यक्रम सुई ग्रामसभा के दियूली तोक में सम्पन्न होगा। भट्ट ने कहा केंद्र में मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से अभी तक लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह बेहद ही शानदार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments