देहरादून। सी.आर.पी.एफ. में कार्यरत देहरादून के सहायक कमांडेंट सोहन सिंह रावत को असम के डिब्रूगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महानिदेशक सी.आर.पी.एफ. की प्रशस्ति डिस्क एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें लगातार 600 किलोमीटर एंड्योरेंस साइक्लिंग अभियान पूर्ण करने पर प्रदान किया गया। रावत ने 600 किलोमीटर साइक्लिंग के अतिरिक्त 200, 300 और 400 किलोमीटर की लगातार साइक्लिंग पूरी कर “सुपर रैंडोनियर” का खिताब भी हासिल किया।
57 वर्षीय सोहन सिंह रावत मूल रूप से ग्राम चमाली, चौंदकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं। उन्होंने अब तक साइकिल से उत्तराखंड के चार धाम पंचकेदार, बूड़ा केदार, माता के सिद्ध शक्ति पीठ, दयारा बुग्याल, हर्षिल-हनील जैसी कठिन यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं।
वर्ष 2019 से अब तक वे कुल 1,37,000 किलोमीटर से अधिक की साइक्लिंग यात्राएं कर चुके हैं।

