Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसागवान के पेड़ काटने पर दो को भेजा जेल

सागवान के पेड़ काटने पर दो को भेजा जेल

देहरादून। आशारोड़ी रेंज के आरकेडिया में रिजर्व फॉरेस्ट में सागौन के पेड़ काटने पर दो लोगों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा किया है। मुकदमे के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया गया। आशारोड़ी रेंजर डॉ. उदय गौड़ ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया था। जहां सहसपुर निवासी लियाकत और क्लेमेनटाउन निवासी पदमपुर कुल्लू को सागौन के पेड़ काटते पकड़ा गया। उनके पास से सागौन की लकड़ी भी बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ जुर्म काटकर दोनों को जेल भेज दिया गया है। रेंजर गौड़ ने बताया कि इस मामले में वन कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अगर किसी की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा मोहनलाल, लक्ष्मी रौतेला, चेतन चौहान, बलवंत सिंह, राजपाल, सतेश्वर त्यागी और दीपू शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments