Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसावन का पहला सोमवार आज, देवभूमि के शिवालयों में जलाभिषेक जारी, हरकी...

सावन का पहला सोमवार आज, देवभूमि के शिवालयों में जलाभिषेक जारी, हरकी पैड़ी पर भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़

देहरादून: शिव की आराधना का सावन मास के पहले सोमवार पर आज देवभूमि उत्‍तराखंड के मंदिरों में जलाभिषेक कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। देहरादन के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर के साथ अधिकांश मंदिर सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सेवादार तैनात हैं। देर शाम तक मंदिरों में व्यवस्था बनाने की तैयारी के साथ ही फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं।

हरकी पैड़ी पर भी भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़

श्रावण मास में कांवड़ मेला यात्रा के मध्य सावन के पहले सोमवार को हरिद्वार में कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे कावड़ यात्री भी जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे हैं। हरिद्वार के मंदिरों में भारी भीड़ हैं। हरकी पैड़ी पर भी भक्‍तों की जबरदस्‍त भीड़ है।

उत्तराखंड में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में सावन मास शुरू हो चुका है। मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा सच्चे मन से करता है उसकी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है। इसके साथ ही कन्याओं को सुयोग्य वर प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की शुरुआत उनके अभिषेक के साथ होती है।

सावन के पहले सोमवार को लेकर गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर, जंगम शिवालय पलटन बाजार, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर, शिव मंदिर राजपुर रोड, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कांवेंट रोड, पिपलेश्वर महादेव मंदिर पथरी बाग चौक, आदर्श मंदिर पटेलनगर, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया है। आज सुबह पंडितों द्वारा जल, दूध, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल आदि से अभिषेक होगा। इसके बाद श्रद्धालु जलाभिषेक कर बेलपत्र, दूब कुशा, कनेर, धतूरा का चढ़ावा किया।

टपकेश्वर में गर्भ गृह से मुख्य गेट तक तैनात सेवादार

टपकेश्वर व जंगमेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 कृष्णागिरी महाराज ने बताया कि देश की तरक्की, हरियाली, परिवार की सुख समृद्धि के लिए पूजा हुई। विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर के सेवादार और पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया है। बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं को पहले दर्शन अलग लाइन से कर सकेंगे।

फूल बंगले में सजे श्री पृथ्वीनाथ महादेव

सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आज श्रद्धालु हरिद्वार से लाए गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं। मंदिर सेवादल की ओर से श्रहालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर में गुलाब समेत विभिन्न प्रकार के पांच हजार फूलों से बंगला बनाया गया है। जिसमें श्री पृथ्वीनाथ महादेव सजेंगे। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया की पहली बार मंदिर में सावन के सोमवार पर फूलों का बंगला बनाया गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 50 किलो खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के नाम पर  पाठ

प्राचीन शिव मंदिर के पंडित अरुण सती ने बताया की मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया है। आज सुबह पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं की कामना पूर्ण करने, विश्व में शांति, देश की खुशहाली के लिए पाठ किया गया। इसके साथ ही शाम को भगवान का विशेष श्रृंगार करने के साथ महामृत्युंजय जप और रुद्री पाठ किया जाएगा।

शिव की आराधना के लिए बेहद शुभ सोमवार

उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य बिजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, सावन महीना और इसमें सोमवार के दिन शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है, श्रद्धालुओं व्रत धारण कर इस दिन जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक क्षेत्र के साथ ही सावन का प्रकृति से भी गहरा संबंध है। क्योंकि इस महीने में वर्षा ऋतु होने से पूरी धरती हरी भरी हो जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments