Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसाढ़े छह महीने बाद शुरू हुई तीन राज्यों के लिए बस सेवा

साढ़े छह महीने बाद शुरू हुई तीन राज्यों के लिए बस सेवा

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज की बसें साढ़े छह महीने बाद गुरुवार से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के रूटों पर दौड़ने लगेंगी। पहली बस सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी से चंडीगढ रूट पर रवाना हुई। नैनीताल रीजन के अलग-अलग डिपो की बसों का भी इन रूटों पर संचालन होगा। रोडवेज अफसरों के मुताबिक सवारियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जाएगी।

22 मार्च के बाद लाकडाउन शुरू होने पर बसों के पहिये थम गए थे। 25 जून को राज्य के आंतरिक मार्गो पर बसों का संचालन शुरू हो गया। जिसके बाद दिल्ली व दून रूट भी शुरू करवाया गया। वहीं, एआरएम हल्द्वानी डिपो सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर अब इन तीन राज्यों के लिए भी बसें चलेंगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, जालंधर, चंडीगढ़, लुधियाना व पौंटा साहिब इसमें शामिल है। रूट पर जाने वाली गाड़ियों को सैनिटाइज कर दिया गया है। सवारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सवारी और रोडवेज दोनों को फायदा

उत्तराखंड के लोग बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब व दिल्ली में नौकरी करते हैं। दिल्ली व यूपी में पहले ही बसों का संचालन शुरू हो गया था। दीवाली से एक माह पहले तीन राज्यों में बसें चलने से रोडवेज व यात्रियों दोनों को फायदा होगा। परिवहन निगम के लिए यह रूट कमाई वाले माने जाते हैं। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि फिलहाल पुरानी दरों पर साधारण बसें रूट पर दौड़ाई जाएंगी।

बसों की टाइमिंग

चंडीगढ़ सुबह 5.30 बजे

फरीदाबाद सुबह 8 बजे

जालंधर दोपहर 1 बजे

चंडीगढ़ 1.30 बजे

लुधियाना 2.30 बजे

चंडीगढ़ 4 बजे

चंडीगढ़ 5 बजे

फरीदाबाद शाम 8 बजे

गुरुग्राम 8.30 बजे

नोटः सवारियों की मौजूदगी को देखते हुए बसों की संख्या और टाइमिंग में कुछ बदलाव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments