Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर आप ने किया सीएम आवास...

सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर आप ने किया सीएम आवास कूच

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालिदास रोड से मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। आप कार्यकर्त्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफे की मांग करते हुए सीएम आवास की तरफ बढ़े। इस दौरान हथीबड़कला में पुलिस और आप कार्यकर्ताओ के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आप कार्यकर्त्ता हाथीबडकला में सड़क पर बैठ गए। साथ ही नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करने लगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से 24 घंटों के भीतर इस्तीफा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद आप कार्यकर्त्ता नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments