Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसीएम टीएसआर ने देवेंद्र फडणवीस को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी

सीएम टीएसआर ने देवेंद्र फडणवीस को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी

देहरादून। संवाददाता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में फिर से देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने पर सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। सीएम ने कहा कि नई सरकार महाराष्ट्र की विकास यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए और तीव्र गति से प्रगति करेगी।

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन सरकार के गठन और देवेंद्र फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा मुनिकीरेती के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष राकेश राकेश सेंगर ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का कार्य सराहनीय रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments