Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम तीरथ करेंगे पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...

सीएम तीरथ करेंगे पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, कुंभ मेले में आने का देंगे निमंत्रण

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वह 22 मार्च से से 24 मार्च तक दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान वे पीएम, गृह मंत्री व केंद्रीय मंत्रियों को कुंभ मेला में आने का निमंत्रण देंगे।

उत्तराखंड में चुनावी वर्ष, कुंभ मेले का आयोजन, चारधाम यात्रा की तैयारी, चारधाम आलवेदर रोड और ऋषिकेष कर्णप्रयाग रेल परियोजना से संबंधित मसलों, कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के स्तर पर किए जा रहे उपायों की जानकारी देंगे।

इस दौरान उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की तैयारी है। वे राज्य सरकार के विकास योजनाओं से जुड़े लंबित प्रस्तावों की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रियों से पैरवी करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत की अभी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से भेंट नहीं हुई है। दोनों शीर्ष नेता पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव की व्यस्त रहे।

नड्डा से मुलाकात के बाद दून लौटे
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर शनिवार को उत्तराखंड लौट आए। उनकी शुक्रवार की देर रात नड्डा से मुलाकात हुई। बकौल मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। दोनों नेताओं के बीच समसामयिक मसलों पर चर्चा हुई।

अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों से संबंधित उन योजनाओं का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है, जिन पर केंद्र से मंजूरी मिलनी हैं। इस संबंध में शनिवार को सचिवालय में कुछ अधिकारियों ने अपने विभागों से संबंधित प्रस्तावों के बारे में प्रस्तुतिकरण भी दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments