Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम तीरथ नौकरशाही से इस मुद्दे पर नाराज दिए बड़े निर्देश

सीएम तीरथ नौकरशाही से इस मुद्दे पर नाराज दिए बड़े निर्देश

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में नौकरशाहों और कर्मचारियों के समय पर दफ्तर न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में फाइव डे वीक होने से नौकरशाहों व कर्मचारियों को प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह साढ़े नौ बजे दफ्तर पहुंचना पड़ता है। ज्यादात्तर अफसर दस बजे के बाद ही अपने कार्यालय पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ रावत के संज्ञान में यह मसला आने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है।
कहा कि अफसर व कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी हाजिरी नहीं लगा रहे हैं, इससे सरकारी कार्यों के निस्तारण में जहां विलंब हो रहा है, वहीं जन सामान्य में सचिवालय की छवि को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और प्रभारी सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अफसरों से कार्यालय के लिए निर्धारित समय पर पहुंचने की अपेक्षा की और अधीनस्थ कर्मचारियों को हाजिरी समय पर लगाने को कहा। उन्होंने सभी अफसरों को जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments