Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेंद्र दून और बंशीधर भगत हरिद्वार में करेंगे प्रशिक्षण वर्ग का...

सीएम त्रिवेंद्र दून और बंशीधर भगत हरिद्वार में करेंगे प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन

देहरादून। भाजपा के मंडलों का प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हरिद्वार में इसका उद्घाटन करेंगे। इस प्रशिक्षण वर्ग में 20 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि 252 मंडलों के कार्यकत्र्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रशिक्षण वर्ग 28 अक्टूबर से लेकर 12 नवंबर तक चलेंगे। 28 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत हरिद्वार में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति गैरोला ने 142 मंडलों में चार नवंबर तक चलने वाले प्रथम चरण के कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। प्रशिक्षण का दूसरा चरण छह नवंबर से 12 नवंबर तक चलेगा। इस चरण में शेष 110 मंडलों में प्रशिक्षण होगा। इसका कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments