Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीसीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेशनल गेम्स के सचिवालय का किया उद्घाटन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेशनल गेम्स के सचिवालय का किया उद्घाटन

उद्घाटन करते मुख्यमंत्री व खेल मंत्री


देहरादून। रायपुर स्थित खेल निदेशालय में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नेशनल गेम्स के सचिवालय का उद्घाटन किया। इस दौरान खेल मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहे। अब इसी सचिवालय से खेल व आयोजन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
नेशनल गेम्स के सचिवालय की स्थापना महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में स्थित खेल निदेशालय में की गई है। सचिवालय से ही नेशनल गेम्स के संचालन की तैयारियों को लेकर निगरानी की जाएगी। प्रदेश की टीमों के चयन, नीति, ग्राउंड तैयार करने, आयोजन की समस्या तैयारियों की रूपरेखा भी यहीं से संचालित होंगी।

नेशनल गेम्स के लिए पृथक भवन न होने के कारण समन्वय में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब खेलों, कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों व शासन के बीच समन्वय स्थापित होगा। इससे गतिविधियां प्रभावी तरीके से हो सकेंगी।

खेल निदेशालय जिला कार्यालय में शिफ्ट

नेशनल गेम्स के सचिवालय के लिए खेल निदेशालय को जिला खेल कार्यालय में शिफ्ट किया गया है। हालांकि जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी उसी भवन में रहेंगे। यह व्यवस्था नेशनल गेम्स संपन्न होने तक रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments