Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी की अध्यक्षता में 27 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, इन...

सीएम धामी की अध्यक्षता में 27 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावाें पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार 27 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे से यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं। कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार ने अक्तूबर से पहले हर हाल में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पहले कुंभ और कोविड और अब कावंड़ के चलते यह चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके साथ ही ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments