Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, राष्ट्रपति चुनाव के...

सीएम धामी के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, राष्ट्रपति चुनाव के नामांकन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा तय किया है और इसके अनुरूप अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैनिक बहुल उत्तराखंड में इस योजना से राज्य के युवा उत्साहित हैं और उन्होंने इसका स्वागत किया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments