Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो...

सीएम धामी ने आज बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय हो सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को एक विशेषज्ञ दल गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है।

बता दें कि जोशीमठ में भवनों, सड़कों और खेतों में आ रही दरारें और कुछ स्थानों पर पानी रिसने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लोगों का सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी पुनर्वास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments