Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने की घोषणा, पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के नाम...

सीएम धामी ने की घोषणा, पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी के नाम पर होगा पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र

ऊधमसिंह नगर जिले का पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र अब पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी के नाम से जाना जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण स्व. तिवारी के नाम करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया था।

उस समय नारायण दत्त तिवारी ही मुख्यमंत्री थे। तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नवसृजित राज्य में औद्योगिक विकास की नींव रखी थी। सीएम ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

चुनावी साल में सीएम धामी ने बदली सियासी परिपाटी
सीएम धामी की इस घोषणा को राजनीतिक जानकार सियासी मायने भी देखा जा रहा है। स्व. तिवारी की सोमवार को जन्मदिवस और पुण्य तिथि है। 18 अक्तूबर 2018 को उनका निधन हुआ था। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे तिवारी का राजनीति में एक अलग पहचान थी। राज्य गठन के बाद 2002 में पहली निर्वाचित सरकार तिवारी मुख्यमंत्री बने। पर्वतीय राज्य में औद्योगिक विकास की नींव स्व. तिवारी ने रखी थी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में राज्य में कई बड़े उद्योग स्थापित हुए थे।

पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री धामी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को स्व. तिवारी के नाम रखने की घोषणा कर उनके प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। आमतौर पर सियासी प्रतिद्वंद्वता के चलते विपक्षी दल के नेेता को विकास श्रेय देकर नामकरण करने से गुरेज करती है, लेकिन मुख्यमंत्री धामी ने चुनावी साल में इस सियासी परिपाटी को बदला है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जिस पर विपक्ष के दिग्गज नेताओं का सम्मान कर भावनात्मक रूप से श्रेय लिया है। उसी तरह से धामी ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व. नारायण दत्त तिवारी को सम्मान दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments