Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने दिए करंट लगने से हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के...

सीएम धामी ने दिए करंट लगने से हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एम्स के लिए रवाना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। हादसे की जांच एडीएम प्रशासन अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई है।

सीएम धामी ने कहा कि घायलों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, सीएम धामी चमोली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर टिहरी से वापस लौट गया। अब सीएम एम्स में झुलसे हुए लोगों को देखने जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने झुलसे लोगों को वहां से देहरादून भेजने के लिए लगाई गई हेली एंबुलेंस और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments