Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दी शुभकामनाएं,...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दी शुभकामनाएं, बदरी-केदारनाथ में हुई विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून : आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्‍मदिवस मनाया जा रहा है। इस क्रम में उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उन्‍हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महाजनस्य संसर्गः कस्य नोन्नतिकारकः।

पद्मपत्रस्थितं तोयं धत्ते मुक्ताफलश्रियम्॥

मां भारती के अनन्य साधक, सनातन संस्कृति के अग्रणी ध्वजवाहक और विकासवादी सोच के पोषक हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बदरी-केदार धाम में हुई विशेष पूजा

वहीं प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से विशेष पूजा की गई

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दोनों धामों में विशेष पूजा की गई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष पूजा कर देश की खुशहाली की कामना की गई।

वहीं, केदारनाथ धाम में उनके जन्मदिवस के अवसर पर रुद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इससे पहले शुक्रवार को उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर शुक्रवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में उनके नाम से पूजा कराई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments