Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने किया पुलिस विभाग को मिले वाहनों को फ्लैग आफ, हिल...

सीएम ने किया पुलिस विभाग को मिले वाहनों को फ्लैग आफ, हिल पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पान्स में मिलेगी मदद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को मिले वाहनों को फ्लैग आफ किया। ये वाहन पुलिस को हिल पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पान्स के लिए दिए गए हैं। हंस फाउंडेशन ने विभाग को 101 वाहन प्रदान किए जा रहे हैं। शुक्रवार को 21 वाहन सौंपे गए।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन के जरिए पुलिस विभाग को प्रदान किए गए वाहनों को फ्लैग आफ किया गया। इस अवसर पर हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, माता मंगला, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे। इस दौरान सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला का आभार जताया। सीएम ने कहा कि आज के तकनीक युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखंड पुलिस ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए गए।

राज्य में स्मार्ट पुलिस हो, सीमित संसाधन होने के बावजूद भी इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जो सहयोग दिया जा रहा है, यह जन सेवा करने में काफी कारगर साबित होगा। हंस फाउंडेशन राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को हर संभव मदद हंस फाउंडेशन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही खाद्यान की उपलब्धता भी काई गई।

माता मंगला ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए खुशी का दिन है। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। हिल पेट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पान्स केलिए पुलिस को जो वाहन मिले हैं, इससे जन सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में आसानी होगी। राज्य में स्वास्थ्य और सुरक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हंस फाउंडेशन हर संभव मदद करेगा। आज पुलिस को 21 वाहन मिलने से राज्य के 21 क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच मिल जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हिल पैट्रोलिंग और इमरजेंसी रिस्पान्स के लिए पुलिस को उपलब्ध कराये गये वाहनों के लिए हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस को काफी सुविधा होगी। पीएम मोदी ने स्मार्ट पुलिस की जो परिकल्पना की है, इस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments