Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने किया रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

सीएम ने किया रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज रायपुर स्टेडियम स्थित कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां पर बनकर तैयार हुए 30 बेड के आईसीयू का मुआयना किया। मुख्यमंत्री को रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि आईसीयू में पांच बाईपेप मशीन भी लगाई गई हैं। सेन्टर हेड डॉ. बीपी सिंह ने कोविड केअर सेंटर के संचालन के लिए चिकित्सकों व स्टाफ की संख्या बढ़ाने का आग्रह मुख्यमंत्री जी से किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल ज़िलाधिकारी को निर्देश दिए कि अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ़ आदि के भोजन, पानी व आराम करने की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments